
कटिहार : रोशना थाना के नाद भट्टा चौक के पास एक गूंगी नाबालिग लड़की के साथ दो नाबालिग युवको द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया.इस मामले को लेकर रोशना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों दुष्कर्म केआरोपी को गिरफ्तार किया है.एक आरोपी का नाम संजीव कुमार है और उसकी उम्र 16 वर्ष है उसके पिता निरेन रविदास है. दुसरा आरोपी का नाम सोनू कुमार है और उसकी उम्र 22 वर्ष है उसकर पिता सुखलाल है. दोनों रोशना जिला बताया जा रहा है .दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है . गूंगी नाबालिक पीड़ित अपने घर भगत टोला से भगत टोला गांव में ही चल रहे चार दिवसीय भजन कीर्तन समारोह में सम्मिलित होने जा रही थी.
इसी बीच दो युवक ने गूंगी नाबालिक को अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसे सुनसान जगह ले गए जहां दो युवकों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया.पीड़िता की माता-पिता ने बताया कि अपनी गूंगी नाबालिक बच्ची को ढूंढते ढूंढते नाथ भट्ट चौक पहुंच गए जहां बच्ची की नजर अपने माता-पिता पर पड़ी तो वह उनसे लिपटकर रोने लगी और इशारों इशारों में अपनी बात सुनाई तो इस मामले को लेकर पीड़िता के माता-पिता बच्ची को लेकर पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई.और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .

