
बोधगया : नवरात्रि के पावन अवसर पर महानवमी के दिन यहां आयोजित हवन और कन्या पूजन में थाईलैंड की दो महिला श्रद्धालु शामिल हुईं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.स्थानीय निवासी ने बताया कि उनके घर पर कलश स्थापना की गई थी और नवमी के दिन हवन और कन्या पूजन का आयोजन हुआ था और इसी अवसर पर थाईलैंड से आई दो विदेशी महिलाएँ उनकी इच्छा से पूजा में सम्मिलित हुईं थी उन्होंने कन्याओं को चुनरी और अध्ययन सामग्री दान की तथा भोजन भी कराया.यहाँ कि पूजा-पाठ में शामिल होकर विदेशी महिलाएँ अत्यंत प्रसन्न दिखीं और उन्होंने सनातन धर्म की परंपराओं को आत्मीय अनुभव बताते हुए कहा कि वे अगले वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर पूरे दस दिनों तक यहाँ आकर पुनः पूजा में भाग लेंगी.

