
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर से चुक होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ,दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती में शामिल होकर वापस हो रहे थे .उसे समय एक शख्स अचानक पीले कलर का कागज लेकर मुख्यमंत्री के नजदीक पहुंच गया जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थोड़ी देर के लिए अचंभित रह गए ,लेकिन मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तुरंत उसे शख्स को सुरक्षा घेरे में ले लिया .लेकिन वह शख्स आखिर कैसे मुख्यमंत्री के इतना नजदीक पहुंच गया इसको लेकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक होने की बात कही जा रही है वीडियो में साफ तौर पर यह तस्वीर दिखाई दे रहा है.

