अगवा कर 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ नालंदा में सामूहिक दुष्कर्म

नालंदा : गया से अगवा कर 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ नालंदा में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चार युवकों ने उसे करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की और बाद में उसे बेहोशी की हालत में घर के समीप छोड़कर फरार हो गए. इस संबंध में पीड़िता ने परिजनों के साथ महिला थाना पहुँचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें तीन नामजद और एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. पीड़िता गया में खिलौना बेचने का काम करती थी और आठवीं की छात्रा है. छात्रा ने कहा कि 22 जनवरी को वह गया में थी, तभी बाइक सवार गोलू, छोटू और पप्पू अपने एक अन्य साथी के साथ वहाँ पहुँचे और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर नालंदा ले आए और एक अज्ञात स्थान पर उसे बंधक बना लिया गया और चारों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म कियाऔर विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई.

दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद 23 जनवरी को एक आरोपी उसे बाइक से घर के पास छोड़ गया. होश आने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई, जिसके बाद थाने में मामला पहुँचा.पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी गोलू उसके घर के पास के ही का रहने वाला है और स्कूल आने-जाने के दौरान पिछले तीन महीने से उससे जान-पहचान थी.इसी पहचान का फायदा उठाकर उसने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची. महिला थाना अध्यक्ष कुमारी उषा सिंह ने कहा कि पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर उसकी मेडिकल जाँच कराई जा रही है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है .

Next Post

बिहार में तैयार होंगे वर्ल्ड क्लास तैराक

Mon Jan 26 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email बिहार के खेल जगत में एक ऐतिहासिक और दूरगामी महत्व की पहल को गति मिली है। माननीय खेल मंत्री श्रीमती श्रेयसी सिंह ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण खेल शंकरण तथा खेल विभाग के सचिव श्री महेन्द्र कुमार के साथ मिलकर […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें