
शेखपुरा : सिरारी थाना में गेहूं मंजनी के दौरान दोनों पक्ष में विवाद शुरू हुआ और फिर गोलिबारी शुरू हो गई. जिसमे विवाद छुड़ाने गए एक बुजुर्ग व्यक्ति के सर में गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक का पोता नीरज कुमार ने बताया की देर रात करीब 10:30 बजे खेत में गेहूं मंजनी चल रही थी दूसरे खेत में जाकर गेहूं मंजनी ट्रैक्टर से किया जाना था. इसी बीच खेत के क्यारी में इट गाड़ा हुआ था ट्रैक्टर इट पर चढ़ गई और इसी बात को लेकर राजेश यादव और संतोष यादव में विवाद शुरू हो गया. दोनों पक्ष हरबे हथियार लेकर उत्तर आये और गोलिबारी शुरू हो गई. इसी विवाद को छुड़ाने गए बुजुर्ग स्व शिवल यादव के पुत्र पूना यादव उर्फ परमेश्वर यादव के सर में गोली लग गई.
जिससे घटना स्थल पर ही परमेश्वर यादव की मृत्यु हो गई. नीरज ने बताया की राजेश यादव और संतोष यादव में पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था. जिसके कारण आय दिन गोली बारी की घटना घटित होते रहते थी. आज दादा जी विवाद छुड़ाने गए थे इसी दौरान संतोष यादव ने दादा जी पर गोली चला दिया और गोली उनके सर में जा लगी जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. सुचना मिलते ही पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो देखा की परमेश्वर यादव जमीन पर मृत अवस्था में गिरे पड़े हैं. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वही जानकारी मिली की दूसरे पक्ष से संतोष यादव जिसे घायल अवस्था में पावापुरी रेफर किया गया था उसकी भी मौत हो गई है.

