भगवानपुर थाने का दो दरोगा घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कैमूर : विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानपुर थाना से दो दरोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है . गिरफ्तार दारोगा लकी आनंद और राशिद कमाल दोनों भगवानपुर थाने में पदस्थापित है. कमालपुर गांव निवासी चांदनी सिंह ने कहा कि मेरे पति केस था जिसे लेकर दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा मुझे धमकाया जा रहा था और बार-बार मुझे डराया जा रहा था ( 40000 )चालीस हजार रुपया की मांग की जा रही थी .रिश्वत मांगने के बाद मैं पटना निगरानी विभाग में मेरे द्वारा शिकायत किया गया था उसके बाद पटना निगरानी विभाग भगवानपुर थाने पहुंची और घूस लेते हुए दोनों दरोगा को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है .

बिजनेस डीएसपी ने कहा कि आज सुबह रिश्वत लेते हुए भगवानपुर थाने से दो सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया. भगवानपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी जिसमें इन लोगों के द्वारा 40000 रूपये घूस लिया जा रहा था हम लोगों को शिकायत मिलती जिस पर हम लोगों ने कार्रवाई करते हुए इन दोनों को घूस देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया . पूछताछ के बाद इन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा .

Next Post

तेज प्रताप को पार्टी और परिवार निकालना से एक नाटक है-मांझी

Wed Jun 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email जीतन राम मांझी ने कहा की तेज प्रताप को पार्टी और परिवार निकालना से एक नाटक है. लालू प्रसाद का जब ऐश्वर्या की शादी हुई थी उस समय भी तेज प्रताप किसी लड़की के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे थे. यह जानते हुए […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें