पटना से दो साइबर अपराधिय गिरफ्तार

पटना में आर्थिक अपराध इकाई ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एक का नाम राजेश कुमार और दूसरे का नाम रंजीत कुमार है.दोनों कभी पत्रकार थे .ये दोनों कभी सीबीआई तो कभी ED बनकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे. इनके व्हाट्सएप चैट से कई लोगों के साथ ठगी के अहम सबूत भी मिले हैं.EOU इसकी जांच जारी है. पकड़े गए अपराधियों के पास से दो कीपैड मोबाइल, 1 स्मार्ट फोन बरामद किए गए हैं.

EOU के अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि दो मई को सगुना मोड़ स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर से अपराधियों के द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर स्वयं को भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर्ड कमिश्नर बताकर ED की कार्रवाई का भय दिखाकर मैनेज करने के नाम पर दो लाख रुपए की डिमांड की गई. इसके बाद केस दर्ज कर के अपराधियों पर कार्रवाई शुरू की गई. जिसमें दो अपराधी पकड़े गए.हमने दो टीमें बनाई हैं, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम और गिरफ्तारी टीम जो 24*7 काम करेगी.परीक्षा में किसी भी तरह की कदाचार की शिकायत करने वाला कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर पर हमें सूचित कर सकता है.

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा PMCH पुनर्विकास परियोजना (फेज-1) का उद्घाटन

Sun May 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पुनर्विकास परियोजना (फेज-1) के अंतर्गत अस्पताल भवन के टावर (1) एवं (II) में 1117 शैय्या के अस्पताल का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पी०एम०सी०एच० के शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें