
पटना : बोरिंग कैनल रोड में दिनदहाड़े फायरिंग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है .पटना के बोरिंग कैनल रोड में 24 मई को दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार युवकों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना में शामिल युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान आशीष कुमार कदमकुंआ एव निशांत उर्फ समीर पिरबहोर थाना का रहने वाला है.दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तारी की पुष्टि सचिवालय SDPO साकेत कुमार ने की है. उन्होंने कहा है की घटना में शामिल अन्य और जो फरार चल रहे हैं उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है.

