मुख्यमंत्री से प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में 2024 बैच के बिहार कैडर के 12 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विरूपाक्ष विक्रम सिंह, प्रिया रानी, कृष्णा जोशी, प्रेम कुमार, सैयद आदिल मोहसिन, श्री अजय यादव, श्री सुरज कुमार, श्री विग्नेश टी०ए०, श्री जतिन कुमार, श्री के० परीक्षित, श्री महेश कुमार एवं कशिश बख्शी ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के संबंध में अनुभव साझा किए। इन 12 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों में 03 महिलायें और 09 पुरूष हैं। इनमें 04 बिहार के, 03 राजस्थान, 02 दिल्ली के, 01 हरियाणा, 01 तमिलनाडु एवं 01 झारखंड के रहनेवाले हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, यह सुनकर अच्छा लगा। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। सरकार नीति बनाती है और उसे क्रियान्वित करने में आई०ए०एस० अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। आप सभी संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुये राज्य एवं देश की तरक्की में अपना योगदान दें। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

Next Post

नालन्दा शीतला देवी मंदिर में हुये भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना

Tue Mar 31 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email नालन्दा जिले के बिहारशरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में हुये भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 04-04 लाख रूपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें