
लोजपा के सांसद अरुण भारती ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कामकाज पर हमला बोलते हुए कहा है इस बार के चुनाव में वहां ममता दीदी का जंगल राज समाप्त हो जाएगा. बंगाल में टीएमसी के गुंडो से आम नागरिक त्रस्त हैं तथा इस बार वहां एनडीए के पक्ष में आम जनभावना स्पष्ट दिख रही है. अरुण भारती ने कहा ममता बनर्जी ने बंगाल में ऐसा माहौल बनाकर रखा है,जहां टीएमसी से अलग कोई राजनीतिक दल कोई अपनी सभा-मीटिंग भी नहीं कर सकता है. लोजपा ने भी वहां सभा करने की तैयारी की थी,मगर टीएमसी के गुंडों ने जबरन उसे करने नहीं दिया और कार्यक्रम स्थल को तोड़-फोड़ दिया.LJP R सांसद ने लोकसभा में महिला बिल पास नहीं होने पर कांग्रेस,राजद,टीएमसी,सपा सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधने हुए कहा,इससे स्पष्ट हो गया ये लोग महिलाओं को घरों की देहरी के भीतर ही कैद रखना चाहते हैं.

