जमुई में माटी पर होगा बल का दंगल ,उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

श्रीकृष्ण स्टेडियम, जमुई में आयोजित हो रहे ‘माटी का बल दंगल’ बिहार की पारंपरिक खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दे रही हैं। सम्राट चौधरी की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे दो दिवसीय दंगल में राज्यभर से 200 से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने प्रतियोगिता को उत्सव का रूप दे दिया।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार तेजी से खेल प्रतिभाओं का उभरता हब बन रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दंगल राज्य की समृद्ध कुश्ती परंपरा, ग्रामीण खेल संस्कृति और युवाओं के जोश का प्रतीक है। उनके अनुसार, ऐसे आयोजन न केवल पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अनुशासन और फिटनेस की ओर प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सहित कई खेल हस्तियां मौजूद रहीं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें। 14 फ़रवरी से शुरू हो 15 फरवरी तक चलने वाला यह आयोजन बिहार की मिट्टी की ताकत और खेल भावना का जीवंत उत्सव बनकर उभरा, जिसने खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों में नया उत्साह भर रहा हैं।

Next Post

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 2,500 करोड़ का हस्तांतरण

Mon Feb 16 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 25 लाख नवचयनित महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹2,500 करोड़ की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर माननीय […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें