समस्तीपुर : अनरूप टॉकीज के निकट लाश मिलने से मचा हड़कंप

समस्तीपुर : अनरूप टॉकीज के निकट लाश मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 35 वर्षीय महेश शर्मा के रूप में हुई है जो राज नारायण शर्मा के पुत्र है.घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. नगर थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. मृतक की पत्नी ज्योति देवी से भी गहन पूछताछ की जा रही है. ज्योति देवी की दो शादियाँ थीं, जिसमें से एक की आज हो गई है .यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. मृतक का शव जिस स्थान के पास मिला, उसके निकटवर्ती घर की दीवारों पर खून के धब्बे पाए गए हैं. घर में झाड़ू और सरई टूटे हुए हालत में मिले हैं.

आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की भरपूर कोशिश की गई हो. वहीं घटनास्थल से खून लगे कुछ कपड़े भी बरामद किए गए हैं. घटनास्थल से अहम सुराग मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के डीएनए पर उठाया सवाल

Tue May 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह ने उनके डीएनए पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि उनके डीएनए में ना दलित प्रेम है, ना पिछड़ा प्रेम है. पंडित नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक आरक्षण को नकारा दिया है .राहुल गांधी अब […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें