
जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि बालू और शराब माफिया ये लोग कौन है? यह सब उन्हीं के लोग हैं. तेजस्वी यादव खुद गड़बड़ करते हैं और फिर शोर मचाते हैं. मांझी ने कहा कि शराबबंदी का फैसला सर्वसम्मति से हुआ था, लेकिन इसका इम्प्लीमेंटेशन पूरी तरह फेल है. गरीब जेल जा रहे हैं और बड़े तस्कर खुलेआम घूम रहे हैं, मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की हैँ, सरकार का निर्देश था कि कम मात्रा में शराब के साथ पकड़े गए लोगों पर जुर्माना लगाकर छोड़ा जाए.मांझी का आरोप हैँ कि पुलिस 2000 लीटर वाले माफिया को छोड़ देती है, जबकि आधा लीटर वाले गरीब को जेल भेज देती है.

