नवजात के सौदे का काला धंधा उजागर होने पर अस्पताल को किया गया सील

छपरा : मशरक के पास संजीवनी इमरजेंसी हॉस्पिटल में नवजात का सौदा करने के मामले में खरीदार समेत अन्य को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. संजीवनी इमरजेंसी हॉस्पिटल को सील कर दिया गया. वरीय एसपी सारण के निर्देश पर गुप्त सूचना मिली कि एक नवजात शिशु को खरीद फरोख्त किया जा रहा है उसी में टीम बना कर मशरक और पानापुर में दिव्या इमरजेंसी हॉस्पिटल में छापेमारी की गयी जिसमें नवजात शिशु को बरामद कर सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया वही कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है. वही नर्सिंग होम को सील कर जांच-पड़ताल की जा रही है. नवजात शिशु का सौदा 4 लाख की गई थी.इस मामले में और लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिली है.

Next Post

सिविल कोर्ट में लगाया गया राष्ट्रीय लोक अदालत

Sun Dec 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नवादा आज नवादा सिविल कोर्ट में नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा सुश्री शिल्पी सोनीराज के मार्गदर्शन तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें