
पटना वासियों के लिए नए साल का जश्न इस बार और भी खास होने जा रहा है। एग्जीबिशन रोड स्थित होटल पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में 31 दिसंबर की रात 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के अवसर पर एक भव्य न्यू ईयर बैश का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर इंडियन आइडल फेम रौशन कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे, जो अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे।
“AROUND THE WORLD NIGHT” थीम पर आयोजित इस न्यू ईयर सेलिब्रेशन में शहर के लोगों के लिए मनोरंजन, स्वाद और संगीत का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम परिवार, कपल्स और युवाओं—सभी के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। कार्यक्रम में लाइव डीजे विद डांस फ्लोर, केक कटिंग सेरेमनी, मेल और फीमेल सिंगर की लाइव परफॉर्मेंस, फीमेल एंकर, और सरप्राइज गिफ्ट्स जैसी कई आकर्षक गतिविधियाँ शामिल होंगी।
खानपान की बात करें तो मेहमानों के लिए अनलिमिटेड स्टार्टर, अनलिमिटेड बुफे गाला डिनर और मॉकटेल काउंटर की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए खास किड्स ज़ोन होगा, वहीं युवाओं के आकर्षण के लिए टैटू मेकर भी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, शहर के सबसे बड़े बैंक्वेट हॉल, पर्याप्त पार्किंग सुविधा और सुरक्षित, सुव्यवस्थित आयोजन का विशेष ध्यान रखा गया है।
कार्यक्रम के लिए प्रवेश शुल्क भी किफायती रखा गया है—बच्चों के लिए: ₹999,स्टैग: ₹2999,कपल: ₹4999
प्रीमियम कपल पैकेज: ₹9999,आयोजकों का कहना है कि यह न्यू ईयर बैश पटना के लोगों के लिए एक यादगार अनुभव होगा, जहाँ वे संगीत, स्वाद और उत्सव के साथ नए साल का स्वागत कर सकेंगे।

