मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिये प्रेरणादायी है। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। भगवान बुद्ध के बताये हुये अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है।मुख्यमंत्री ने कामना की है कि भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें।

Next Post

NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु ब्रीफिंग आयोजित

Sat May 2 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित National Eligibility Cum Entrance Test (UG)-2026 परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें