मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं स‌द्भाव बनाये रखते हुये बिहार के गौरव को नई ऊँचाईयों पर पहुंचायेंगे। मुख्यमंत्री ने समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु समस्त बिहारवासियों का आह्वान किया है।

Next Post

मुख्यमंत्री ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी

Sun Mar 22 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं।मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें