शिबू सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Next Post

भागलपुर में हुये दुर्घटना में 05 कावंरियों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत

Mon Aug 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर जिले के शाहकुंड-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना में 05 कावंरियों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है।मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें