राज्य के 10 जिलों में वज्रपात से 19 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पिछले 24 घंटे में वज्रपात से नालंदा में 05, वैशाली में 04, बांका में 02, पटना में 02, शेखपुरा में 01, औरंगाबाद में 01, समस्तीपुर में 01, नवादा में 01, जमुई में 01 और जहानाबाद में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलम्ब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

Next Post

जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े गोलीबारी, 3 घायल

Fri Jul 18 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी की घटना में में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को गोली पैर में लगी है. घायलों की पहचान प्रमोद शर्मा, […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें