पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चुड़ा भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चुड़ा भोज में शामिल हुए। दारोगा राय पथ स्थित पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चुड़ा भोज में आयोजकों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री ने पटेल सेवा संघ के परिसर में स्थापित भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया।इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, आयोजकमंडल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Next Post

नवादा में भीषण सड़क हादसा ,दो शिक्षकों में एक की मौत ,दूसरा जख्मी

Mon Jan 12 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email नवादा : हिसुआ के चातर मोड़ के समीप दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें दो शिक्षकों में एक की जान गई है. बाइक सवार शिक्षक कुंदन प्रभात और आलोक कुमार नवादा से अपने विद्यालय जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया. कुंदन […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें