
वैशाली : महुआ के रामपुर चन्द्रभान उर्फ डगरू पंचायत में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वाया नदी के कुशहर पुल के नीचे बोरी में बंद एक अधेड़ व्यक्ति का शव नदी के पानी में बहते हुए पाया गया. कहा जा रहा है कि दिसंबर (2024) महीने में जिसके घर पर NIA की टीम ने छापेमारी किया था उसी का शव अब नदी के किनारे में बोरा में बंद मिला है.गांव के लोगों की नजर जैसे ही नदी में लाश पर पड़ी, तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. महुआ थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुची . बोर में बंद शव में से तेज बदबू आ रही थी. मृतक के शरीर पर लाल रंग का फुल शर्ट और जींस था वहीं चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था.
लग रहा यह शव 4 से 5 दिन पुराना है. मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के चकमजाहिद गांव निवासी स्व अनील राय का 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में की गयी है . इधर मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार बीते 24 नवंबर को मुन्ना घर से किसी काम से निकला था जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा था. वैशाली जिला में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने साल 2024 के दिसंबर महिने में सुबह करीब 4 बजे हाई प्रोफाइल छापेमारी की थी जिसमें एनआईए की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए हथियारों और जमीन से जुड़े एक मामले की जांच शुरू की है.

