
दरभंगा : तालाब में एक युवक की गला कटा शव मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई .युवक की गला रेत कर हत्या की की गई है . थाने की पुलिस के साथ सिटी एसपी अशोक कुमार और FSL की टीम जांच में जुट गई है.युवक की पहचान मोहम्मद गुलज़ार के रूप में हुआ है जो मजदूरी करता था और वो अपने ननिहाल महराजगंज मुहल्ले में रहता था . शव बहादुरपुर थाना के आंखोपुर के मनका तालाब के पास मिला है.युवक को देखने से लगता है कोई धारदार हथियार से गला रेत कर बहुत ही निर्मम तरीके से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है.स्थानीय लोगों की माने तो मृतक युवक नशे का आदि था पूरे दिन नशा कर घूमता रहता था उसके दोस्ती भी वैसे ही युवकों से थी जो नशा करता था.हत्या का कारण नशेड़ी युवकों के बीच कोई बात को लेकर विवाद हुआ होगा .वही मौके पर FSL की टीम के साथ सिटी एसपी अशोक कुमार पहुंच कर जांच में जुट गए है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की भी आश्वासन दिया है.

