शराब तस्करों द्वारा हथियार से फायरिंग ,फायरिंग का विडियो शोशल मीडिया पर वायरल

हाजीपुर : महनार थाना क्षेत्र में शराब बेचने से मना करने पर तस्करों ने अवैध हथियार से फायरिंग की है और फायरिंग का विडियो शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शराब तस्कर फायरिंग करते दिख रहा है.इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. छापेमारी करने पर आरोपित के घर से पुलिस ने आठ बोतल विदेशी शराब एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. दोनों घटनाओं को लेकर अलग-अलग प्राथमिकी की दर्ज की गयी है. महनार थाना के पीछे करीब सौ मीटर की दूरी पर लाहौरी चक में शराब तस्कर कृष्ण कुमार ने शराब बेचने से मना करने पर स्थानीय निवासी रूबी देवी एवं उसके पति अविनाश कुमार के साथ मारपीट की एवं डराने धमकाने के उद्देश्य से अवैध हथियार से फायरिंग भी की है . पूरी घटना आसपास लगे किसी सीसीटीवी में कैद हो गयी.

घटना को लेकर रूबी देवी ने पुलिस को आवेदन देकर कृष्ण कुमार के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई है.प्राथमिक की दर्ज करने के बाद पुलिस जब आरोपित के घर छापेमारी करने पहुंची तो घर से ऑफिसर च्वाइस ब्रांड के 750 एमएल की आठ बोतल विदेशी शराब एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है .आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Next Post

अपराधी द्वारा थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर रील बनाते विडियो वायरल

Fri Jun 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बेगूसराय : बढ़ते अपराध के बीच अपराधी कितने बेखौफ हैं इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अपराधी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष के कमरे में घुसकर थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर रील बनाकर वायरल कर रहे हैं.पूरा मामला साहेबपुर कमाल […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें