भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पटना में जोरदार स्वागत हुआ

नितिन नवीनआज पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य रोड शो आयोजित किया गया। एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान तक पूरा मार्ग भगवा झंडों, बैनर और पोस्टरों से सजा हुआ था। सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उनके साथ थे।

नितिन नवीन का काफिला शेखपुरा मोड़, हाईकोर्ट, आयकर गोलंबर होते हुए मिलर हाई स्कूल पहुंचा, जहां अभिनंदन समारोह हुआ। इस दौरान हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़े और बाइक रैली के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की और “नितिन नवीन जिंदाबाद” और “जय श्री राम” के नारे लगाए।

पटना एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान जाम लग गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। कार्यकर्ताओं की भीड़ और वाहनों की अधिकता के कारण एयरपोर्ट जाने वाले मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया।

नितिन नवीन शाम 4 बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करेंगे और इसके बाद पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में सांसद और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

Wed Dec 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ० प्रतिमा एस० वर्मा ने बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा स्वास्थ्य […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें