मंगनी लाल मंडल को तेजस्वी यादव ने मिठाई खिलाकर बधाई दी

निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आदरणीय मंगनी लाल मंडल को तेजस्वी यादव ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है. अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता मंगनीलाल मंडल जी को अध्यक्ष बनाया गया है. सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है.सनद रहे, देश में राजद ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है. हम जुबानी खर्च नहीं करते बल्कि वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते है. हमें आशा ही नहीं पूर्व विश्वास है कि मंगनीलाल मंडल के नेतृत्व में प्रदेश राजद नई उचाईयों को छुएगा.निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जगदानंद सिंह जी का कार्यकाल सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन के लिए सदैव याद किया जाएगा. उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में भी जिस कर्मठता, समर्पण, त्याग, अनुशासन एवं लग्न के साथ इस महत्ती ज़िम्मेवारी का निर्वहन किया वह वर्णन से परे है.

Next Post

नए बीएनएसएस कानून को अपराधियों के खिलाफ हथियार बनाएगी बिहार पुलिस

Tue Jun 17 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email अपराध की दुनिया से बेशुमार संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की अब खैर नहीं। ऐसे अपराधी जो अपराध के रास्ते अकूत संपत्ति अर्जित कर उसका इस्तेमाल न्यायालय से खुद को बेगुनाह साबित कराने में करते रहे हैं, उन्हें अब उनकी अवैध संपत्ति भी निर्दोष […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें