
बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के दिग्गज अधिकारी रह चुके हैं राजनीतिक मामलों का विशेषज्ञ माने जाने वाले और जम्मू कश्मीर में 15वीं कोर की कमान संभालने वाले सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है 40 साल की सेवा के बाद 2013 में वह सैन्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुए l
बिहार की सियासत में सक्रिय राजनीति में रहे नंदकिशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है 1978 में पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद से राजनीति में कदम रखने वाले नंदकिशोर यादव प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विभिन्न विभागों में मंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं नंदकिशोर यादव का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है अब वह नागालैंड के नए राज्यपाल के तौर पर काम करेंगे l

