
सुपौल : निर्मली नगर के वार्ड संख्या 1 स्थित निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्वे अमीन विक्रम कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. मरौना अंचल के खोरमा गांव निवासी रिटायर्ड दफादार जय नारायण यादव से जमीन सर्वे के नाम पर लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वे अमीन विक्रम कुमार ने उनसे कुल 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे . शिकायतकर्ता ने रकम दो किश्तों में देने की बात कही थी. मंगलवार को 20 हजार रुपये लेकर नाग मंदिर के पास बुलाया गया था.इससे पहले जय नारायण यादव ने पूरे मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की थी. शिकायत की सत्यता की जांच के बाद निगरानी विभाग पटना की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही सर्वे अमीन ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया .उस पर आगे की पूछताछ और कार्रवाई की जाएगी.

