
बिहार चुनाव को लेकर सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर लगाए गंभीर आरोप और इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया को लिखा पत्र.दिल्ली चुनाव ने जिस तरीके से दिल्ली की सरकार के द्वारा वहां पर केंद्रीय सरकार के द्वारा निर्वाचन आयोग के द्वारा बड़े पैमाने पर कदाचार किया गया मतदाताओं के नाम काटे गए मतदाताओं के फर्जी नाम जोड़े गए और जो सहयोग नहीं कर रहे थे अधिकारी और कर्मचारी उन अधिकारियों और कर्मचारियों को बदल देने का काम किया गया था,ठीक वैसा ही षडयंत्र बिहार के चुनाव में इस खुलासे के साथ मै करना चाहता हूं कि कैमूर जिला के कई प्रखंडों में खासतौर से रामगढ़,नुआंव,दुर्गावती में जो मेरे पास पुख्ता सूचनाएं हैं और इस तरह की सूचनाएं राज्य के अन्य कोनों से भी आ रहे हैं कि बीएलओ जो सरकारी कर्मचारी होता है जिसका जिम्मेदारी होता है मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का उन पदाधिकारियों पर सत्तारूढ़ दल के द्वारा सरकारी पदाधिकारों के द्वारा व्यापक पैमाने पर दबाव बनाया जा रहा है.
खासतौर से जो रिटर्निंग ऑफिसर हैं डीसीएलआर मोहनिया दबाव बना रहे हैं कि जो भाजपा और सत्तारूढ़ दल के लोग फर्जी मतदाता इन्वालमेंट के लिए आते हैं उसका सहयोग करें और जिन बीएलओ ने दबाव में आने से मना कर दिया जो कानून का पालन करना चाहते हैं ऐसे 44 लोगों को हटाने के लिए एक पत्र उन्होंने तैयार किया है 10 नुआंव से 16 रामगढ़ से 18 दुर्गावती से ये पहला लौट है इस तरह के और भी पत्र तैयार किए जा रहे हैं खासतौर से जिनके टाइटल में जो महागठबंधन के समर्थक मतदाता हैं या अधिकारी कर्मचारी हैं जिनके टाइटल में ऐसे शब्द लगे हैं वैसे लोगों को चिन्हित करके बीएलओ का पक्ष भी हटाया जा रहा है और मतदाता सूची में भी उनका नाम काटा जा रहा है.
और फर्जी तरीके से यूपी और अन्य राज्यों के लोगों का वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का गंभीर प्रयास बिहार सरकार के पदाधिकारी कैमूर जिला के प्रशासन के लोग डीसीएलआर मोहनिया औररामगढ़,नुआंव,दुर्गावती के बीडीओ इसमें संलिप्त हैं इसके लिए इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया को हमने पत्र लिखा है कि इसकी जांच कर कठोर कार्रवाई करना चाहिए नहीं तो निष्पक्ष चुनाव का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा, बिहार में सुनिश्चित हार के डर से भारतीय जनता पार्टी और डबल इंजन की सरकार इस प्रकार का व्यापक अभियान पूरे बिहार में मतदाता सूची में हेरा फेरी करने के लिए शुरू कर चुका है.
सुधाकर सिंह ने कहा कि मोदी जी की पटना के भीतर रोड शो में लोग नहीं निकले और बिक्रमगंज की रैली में आधी कुर्सी खाली थी.लोग और बिहार का बच्चा-बच्चा अब जान गए हैं की यह जुमले की सरकार है .मोदी जी आप केवल प्रचार मंत्री नहीं है बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं और मेरे पास साक्ष्य है मैं अपने मोबाइल में दिखाना चाहता हूं कि पूरे बिहार के सरकार के पदाधिकारी ने सरकार जीविका के वीडियो को आदेश दिया था मेरे पास चिट्ठी है मैं दिखा देता हूं कि आप वहां 25000 जीविका दीदी को बिक्रमगंज की रैली में प्रधानमंत्री की रैली में ले आएं इस तरह से सरकारी तंत्र का दुरुपयोग के साथ कभी देखने को नहीं मिला बिक्रमगंज की रैली को सरकारी रैली नहीं थी प्रधानमंत्री की और राजनीतिक रैली थी उसमें 25000 रोहतास कैमूर बक्सर और आरा से लाकर के रैली में भीड़ करने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया है .
सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और मोदी जी की जो डबल इंजन की सरकार है जहां दिन दहाड़े बिहार में हत्याएं हो रही है,व्यापक पैमाने पर शराब माफिया के द्वारा,भू माफिया के द्वारा और ठेकेदारी में संलिप्त जो लोग हैं वर्चस्व को लेकर के बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. 2024 के इलेक्शन में यही देश के प्रधानमंत्री घूम-घूम कर रहे थे कि हम संविधान बदलेंगे हमको 400 पार का एमपी देकर जिताइए, लेकिन जब-जब सामाजिक न्याय संविधान बदलने के लिए और लोकशाही को खतरे में डाला है जनता जोरदार जवाब दी है और इन लोग को हराने का काम की है इस बार भी बिहार के लोग इनको चुनाव में हराएंगे.

