
मुजफ्फरपुर : मामा के घर घुमने आई छात्रा की हत्या से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. छात्रा के शव को नहर पुल के पास फेका गया था . शरीर के किसी हिस्से पर कोई दाग या निशान नहीं पाया गया है. जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है . पुलिस ने सभी साक्ष्य को एकत्रित कर लिया है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है. घटना कुढ़नी थाना के कमतौल की है. शव की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के 15 वर्षिय पुजा कुमारी के रुप में की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. बीते दिन पूर्व पुजा अपने गांव से मोहनी गांव अपने मामा के घर घुमने आई थी. उस दौरान बुधवार की शाम अचानक गायब हो गई. रिस्तेदार के यहाँ खोजबीन किए गए लेकिन कही से कोई सुराग हाथ नहीं लगा.अगले सुबह नहर पुल शव मिलने से कोहराम मच गया. किसी ने हत्या के बाद शव को फेंक दिया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला का खुलासा किया जायेगा .

