
पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र में चलाए गए वाहन जाँच अभियान के दौरान 01 देसी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस के साथ 02 अपराधी को किया गया गिरफ्तार।छापेमारी के दौरान एक और आरोपी पकड़ा गया, जिसके पास से अवैध हथियार बनाने के उपकरण (हैसिया मशीन, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर मशीन, लोहे की रॉड, हथौड़ा आदि) बरामद किया गया ।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह छोटे स्तर पर अवैध देसी कट्टे का निर्माण कर उन्हें 3 से 5 हजार रुपये में बेचता था।

