भागलपुर : युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी

भागलपुर ; नवगछिया के सधुवा ढाला के पास एक युवती का शव मकई के खेत से बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई . युवती की पहचान आरती कुमारी 19 वर्ष पिता किशोरी मंडल, ग्राम चापर दियारा, पोस्ट चापर, थाना रंगरा के रूप में हुई है. शव की मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भारी संख्या घटनास्थल पर पहुंच गई . नवगछिया पुलिस भी मौके पर तैनात की गई है जानकारी के अनुसार आरती 30 मई को फॉर्म भरने के लिए कहकर अपने घर से निकली थी .

वह दिन के करीब 1:00 बजे घर से निकली थी,लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने 30 मई को ही देर रात को रंगरा थाना में लिखित आवेदन दिया था रंगरा थाना द्वारा मामले की जांच के लिए एक अधिकारी को सक्रिय किया था आज, जब मकई के खेत से शव से दुर्गंध आई तो फसल काटने गए मजदूरों ने शोर मचाया इसके बाद यह बात तेजी से इलाके में फैल गई परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर प्रतीत होता है कि आरती के साथ पहले जबरदस्ती की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई शव सड़ने लगा हैं , जिससे काफी दुर्गंध आ रही हैं . आरती की साइकिल और उसका आधार कार्ड समेत कुछ दस्तावेज भी फेंका हुआ मिला है युवती की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है .

Next Post

BIG BREAKING :पटना - एक निजी होटल में शराब पार्टी कर रहे 15 युवक गिरफ्तार

Tue Jun 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ शराबबंदी वाले बिहार में 15 युवक जक्कनपुर थाना अंतर्गत एक निजी होटल में शराब पार्टी कर रहे थे उनके पास से भारी मात्रा में शराब पिस्टल मैगजीन और कई जिंदा कारतूस पुलिस द्वारा बरामद […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें