महिला का शव मिलने से मची सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

सहरसा : पस्तपार थाना पस्तपार-लहौना बहियार स्थित मकई के खेत में शनिवार को एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.मृतका की पहचान लडू कामती की 30 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में की गई है.परिजनों के अनुसार, उषा देवी गुरुवार दोपहर घर से किसी से मोबाइल पर बात करते हुए निकली थीं, जिसके बाद वह लापता हो गईं. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो शुक्रवार को परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज भी कराई थी,शनिवार को खेत में शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों द्वारा दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को खेत में फेंक देने की आशंका जताई जा रही है.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है.फ़ोन कॉल डिटेल्स और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.

Next Post

मुंगेर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun Apr 19 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुंगेर : सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुरुष और महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं.जांच से पता चला है कि यह वीडियो वासुदेवपुर थाना […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें