मुंगेर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुंगेर : सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुरुष और महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं.जांच से पता चला है कि यह वीडियो वासुदेवपुर थाना के चौखंडी गांव का है, जहां जमीन पर सामान रखने को लेकर दो पड़ोसी परिवार आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया.आरोप है कि पड़ोसी सन्नी सहनी और उसके परिवार ने बिना इजाजत उस जमीन पर अपना सामान रख दिया. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआथा . बताया जा रहा है कि 16 अप्रैल को पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसे डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया था.लेकिन उसी रात विवाद फिर भड़क गया. यहां तक कि जमीन पर गिरने के बाद भी एक वृद्ध को बेरहमी से पीटा गया. इस हिंसक झड़प में अनीता देवी के पक्ष से पांच लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से तीन लोग जख्मी बताए जा रहे हैं.

Next Post

मुख्यमंत्री से मुलाकात करनेवालों का लगा तांता, मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से मिलकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं स्वीकार

Sun Apr 19 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आम लोगों में भारी उत्साह है। आम लोगों का लगातार तांता लगा हुआ […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें