स्कूल बस और ट्रक में जोरदार टक्कर ,कई बच्चे घायल

छपरा : अमनौर–सुनोहो एसएच-73 मुख्य मार्ग पर भारत पेट्रोलियम पंप से करीब हिमालयान इंटरनेशनल स्कूल की बच्चों से भरी बस सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई .इस हादसे में करीब बीस बच्चे घायल हो गए.लोगों के अनुसार बस अमनौर, बिशुनपुरा, लच्ची सहित आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी. जैसे ही वाहन अमनौर पोखरा से आगे बढ़ा और खोरी पाकर गोविंद भारत पेट्रोलियम पंप पार किया, तभी सामने से आ रही ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई.टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.हादसे के बाद दोनों वाहन चालकों ने मौके से फरार हो गए .

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा धार्मिक न्यास समागम का उद्घाटन

Thu Sep 18 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित बापू सभागार में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में साधु-संतों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें