
नवादा से राजद के पूर्व विधायक विभा देवी एवं रजौली के पूर्व विधायक प्रकाश वीर जेडीयू में शामिल हो गए है .मंत्री श्रवण कुमार ने उन्हें दिलवाया पार्टी की सदस्यताओअब वे नवादा से जेडीयू के सिंबल पर लड़ेगी चुनाव.विभा देवी पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव की पत्नी हैं. रजौली सीट से राजद विधायक प्रकाश वीर भी जदयू में शामिल हो गए है .विभा देवी व प्रकाश वीर ने हाल ही में राजद से इस्तीफा दिया था.नवादा से कौशल यादव ने हाल ही में राजद की सदस्यता ग्रहण की है,उसी समय से यह चर्चा थी कि वह राजद को छोड़ जदयू में शामिल हो सकती हैं.एक कार्यक्रम में दोनों विधायकों ने JDU की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है . इस मौके पर वरिष्ठ जेडीयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहे.पार्टी की ओर से इस घटना को ‘विकास और सुशासन की दिशा में बढ़ता कदम’ बताया गया. जेडीयू नेताओं का कहना है कि यह शामिल होना जनता के भरोसे का प्रतीक है.

