RJD उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को मिली मारने की धमकी

वैशाली : लालगंज से RJD उम्मीदवार मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी मिली है.जिससे लोग दहशत में है .एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर यह धमकी दी है.अज्ञात व्यक्ति ने जिला पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी दिया है बोला गया है कि शिवानी शुक्ला मुझे रंगदारी नहीं दी है यदि घटारो गांव आती हैं तो उसे गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी, यदि उसे बचना है तो बचा लीजिए.धमकी देने वाले ने करताहा थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर पर भी फोन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ा दी है और उनकी सुरक्षा में एक गार्ड तैनात किया गया है.पुलिस अब फोन नंबर के आधार पर धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुट गई है.

Next Post

बिहार प्रशासन पूरे चुनाव को हाईजैक कर चुका है-सुधाकर सिंह

Thu Oct 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बक्सर : सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार के चुनाव में किस तरीके से सत्ता पक्ष और बिहार प्रशासन पूरे चुनाव को हाईजैक कर चुका है,चुनाव आयोग चुना आयोग बन गया है .चुनाव आयोग पूरी तरह से बिहार सरकार नीतीश कुमार और अमित शाह […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें