
RJD राज्यसभा उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह ने ख कि महागठबंधन के पास 41 NDA के पास 38 अगर हॉर्स ट्रेडिंग होगी तो NDA के से होगी हम लोगों के पास पूर्ण बहुमत है और हम जितने जा रहे है .RJD से राज्यसभा के लिए नामांकन भरने के बाद उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए.अमरेंद्र धारी सिंह ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि राज्यसभा में नीतीश कुमार भी रहेंगे और वे भी रहेंगे. मुख्यमंत्री पद छीने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से NDA का आंतरिक मामला है.राज्यसभा चुनाव में संख्या बल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह मजबूत स्थिति में है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के पास 41 विधायकों का समर्थन है, जबकि एनडीए के पास 38 का आंकड़ा है. उन्होंने कहा कि अगर हॉर्स ट्रेडिंग की कोई स्थिति बनती है तो वह NDA ओर से होगी, .उन्होंने कहा कि महागठबंधन आराम से अपनी सीट जीतने जा रही है.

