राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार घूस लेते गिरफ्तार

सहरसा: पतरघट अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार को 5 हजार रुपये घूस लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है .राजस्व कर्मचारी राहुल कुमारफरयादी रणबहादुर सिंह को परिमार्जन के कार्य को लेकर पिछले कई महीनों से दौड़ा रहा था. कभी किसी बहाने से काम रोका जाता रहा, तो अंततः काम करने के एवज में पैसे मागने लगा .इससे परेशान होकर परिवादी रणबहादुर सिंह ने पटना निगरानी विभाग को लिखित आवेदन देकर शिकायत की कि पतरघट के राजस्व कर्मचारी परिमार्जन के नाम पर पैसे की मांग कर रहे हैं. निगरानी टीम अंचल कार्यालय पतरघट पहुंची. जैसे ही फरयादी ने पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये राहुल कुमार को दिए, पहले से घात लगाए निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

नशेड़ियों ने फल दुकानदार को जमकर पीटा

Wed Dec 17 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email वैशाली‌ : लालगंज के गांधी चौक के समीप फल दुकानदार को कुछ नशेड़ियों ने जमकर पीटा , जिससे फल दुकानदार घायल हो गया. कुछ देर बाद आरोपी वहाँ से फरार हो गये.यह पुरी वारदात सिसिटीवी कैमरे में कैद हो गया. लालगंज थानाध्यक्ष त्वरित करवाई […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें