
शिवहर : ष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवहर के वर्तमान उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बृजेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है.इस हुई कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप सा मच गया है.विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत कांड संख्या 11/2026 दर्ज किया है.उन पर आरोप है कि अपने सेवा काल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अवैध तरीके से लगभग 1 करोड़ 84 लाख 32 हजार 900 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उनके आय स्रोतों से बहुत अधिक है.निगरानी टीम ने सुबह-सुबह ही कार्रवाई शुरू कर दी. विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. यह कार्रवाई बेतिया, सीतामढ़ी और शिवहर स्थित सरकारी कार्यालयों और आवासीय परिसरों में चल रही है.

