
पटना : पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के नेतृत्व में PU के छात्रावासों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।छापेमारी के क्रम में मिंटो छात्रावास से कुल 08 अभियुक्तों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पीरबहोर थाना में दर्ज बम कांड (जिसमें विस्फोटक अधिनियम की धाराएँ भी आरोपित हैं) से भी संबंधित है।गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।गिरफ्तार लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

