राबड़ी ने बिहार के लोगों को पलायन पर किया मजबूर,नीतीश कुमार ने रोका पलायन – मंगल पांडेय

पटना। सूबे के स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बतौर सीएम लगभग 20 साल पूरे कर लिए हैं। यह 1990 से 2005 के बीच लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के संयुक्त कार्यकाल की तुलना में अविस्मरणीय रहा है। सीएम नीतीश एनडीए में विकास पुरुष के तौर पर जाने जाते हैं। 2005 में उनके सत्ता में आने के बाद पांच वर्षों में नदारत सड़कों की जगह बेहतर सड़कें बनीं और सरकारी अस्पताल जो कभी जर्जर हालत में होते थे और जहां कुत्ते डेरा डाले रहते थे। वो भी बेहतर ढंग से सक्रिय हो गए। स्पीडी ट्रायल की शुरुआत के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। नतीजतन 2010 में लोगों ने राज्य की विधानसभा की 243 सीटों में से 206 सीटों के साथ नीतीश जी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को सत्ता में पहुंचाया। सीएम नीतीश ने अपने दूसरे कार्यकाल में बिजली उपलब्धता में सुधार के अपने वादे को भी पूरा किया और पीक आवर्स में कुल बिजली की खपत में उल्लेखनीय सुधार कर दिया।

पांडेय ने कहा कि 2005 में जब नीतीश सीएम बने थे, तब बिहार न केवल सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों से जूझ रहा था, बल्कि इसकी आर्थिक स्थिति ने राज्य को भारत के सबसे गरीब राज्य का तमगा भी दिलाया था। न केवल राज्य की जीडीपी उच्च बेरोजगारी के साथ अपने सबसे निचले स्तर पर थी, बल्कि राज्य अराजकता से भी जूझ रहा था। राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 2001 से 2005 के बीच केवल 2.9 प्रतिशत था और 2001 से 2005 के बीच राज्य की विकास दर केवल 34 प्रतिशत थी। कुमार के शासन में 2005 से 2012 के बीच राज्य की जीडीपी में उल्लेखनीय सुधार हुआ। भारत के योजना आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार 2005-2006 और 2011-12 के बीच बिहार में 84 प्रतिशत की वृद्धि दर देखी गई।

पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में कुमार के दो कार्यकालों यानी वर्ष 2006-07, 2008-09, 2010-11 और 2011-12 के दौरान बिहार में क्रमशः 17.7 प्रतिशत, 14.5 प्रतिशत, 14.7 प्रतिशत और 13.1 प्रतिशत की उच्चतम विकास दर देखी गई। वर्ष 2005-06 से 2010-11 तक औसत विकास दर 10.93 प्रतिशत रही। रिपोर्टों के अनुसार, 2004-05 में राज्य में बेरोजगारी दर अखिल भारतीय बेरोजगारी दर से 0.8 गुना अधिक थी। 2004-05 में राज्य में केवल 4.2 प्रतिशत व्यक्तियों के पास वेतन वाली नौकरियां थीं।

Next Post

समर स्पेशल ट्रेन का बिहार में बिस्तार

Mon May 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु नई दिल्ली और गया के मध्य सप्ताह में दो दिन गाड़ी सं. 04064/04063 नई दिल्ली-गया-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है। अब दिनांक 05.05.2025 से इस स्पेशल का परिचालन […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें