हाजीपुर में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

हाजीपुर: नगर थाना में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस दौरान एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला भी सामने आ रहा है.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार और उसकी महिला सहयोगी सुनीता देवी को गिरफ्तार किया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है .सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि 8 अक्टूबर को नगर थाना में दुष्कर्म की घटना सामने आया था . वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया, जिसने 8 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है . घटना में शामिल मोबाइल फोन और एक बुलेट बाइक जब्त कर लिया गया है. यह देह व्यापार का धंधा नगर थाना के कोनहारा घाट रोड स्थित एक मकान में चलने की सूचना मिल रहा था इसका भी पुलिस जाच कर रही है .

Next Post

LJPR की बैठक के बाद सांसद राजेश वर्मा दिल्ली के लिए रवाना

Thu Oct 9 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना : LJPR की हो बैठक अब समाप्त हो चुकी है उसके बाद सांसद राजेश वर्मा चिराग पासवान से मिलाने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए है .राजेश वर्मा ने कहा कि कभी नाराजगी नहीं है कुछ दोनों में सारी चीज स्पष्ट […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें