प्रधानमंत्री द्वारा बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी ने 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका निधि में ट्रांसफर की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का मुख्य आयोजन जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की उपस्थिति में नगर भवन, नवादा में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनकी सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। बिहार का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों को लोन की राशि मिलने में सुविधा होगी। राज्य सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिसमें से 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका निधि के बैंक खाते में आज भेजी जा रही है। यह खुशी की बात है कि इसके लिए आगे केंद्र सरकार भी 110 करोड़ रुपये की सहायता देगी। इससे स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों को काफी लाभ होगा।

इस पहल से ग्रामीण महिलाओं के बीच उद्यमिता विकास को मजबूत करने और समुदाय आधारित उद्यमों के विकास में तेजी आने की उम्मीद है। नवादा जिला में 255 स्थलों पर सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50,802 जीविका दीदी महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस अवसर पर विधायक नवादा विभा देवी, जिला पार्षद अध्यक्षा पुष्पा देवी, नगर पंचायत अध्यक्षा रजौली मान्ती देवी, अपर समाहर्त्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभु शरण पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अमित अनुराग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी नवादा अभय कुमार तिवारी, वरीय उपसमाहर्त्ता अमरनाथ कुमार, डीपीएम जीविका चंदन कुमार सुमन, जीविका निधि के निदेशक मंडल की सदस्य कुमारी उर्मिला चौधरी, प्रबंधक संचार राजीव रंजन सहित अन्य पदाधिकारी एवं भारी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं।

Next Post

56वीं बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री हुए शामिल

Wed Sep 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित GSTCouncil की 56वीं बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री शामिल हुए। इस दौरान आगामी दिनों में GST में होने वाले अनेक सुधारात्मक कदम पर विस्तृत चर्चा हुई, जिससे आमजन के […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें