राजगीर : पुलिस ASI ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

नालंदा : राजगीर थाना परिसर स्थित वैरक में मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे डायल 112 में कार्यरत ASI सुमन तिर्की ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली चलने की आवाज सुनते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक सुमन तिर्की की मौत हो चुकी थी.राजगीर डीएसपी सुनील कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है . डीएसपी ने कहा कि मृतक ASI सुमन तिर्की पिछले लगभग एक वर्ष से राजगीर में डायल 112 पर तैनात थे, वे झारखंड राज्य के गुमला जिले के धधरा थाना स्थित बिहार भटोली गांव के निवासी थे.

कहा जा रहा है कि एएसआई सुमन तिर्की कुछ पारिवारिक तनावों और व्यक्तिगत उलझनों से गुजर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. हालांकि पुलिस ने कहा है कि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच कि जा रही है .घटना के बाद पूरे थाना परिसर में शोक और सन्नाटा छा गया. सहकर्मियों ने बताया कि सुमन तिर्की व्यवहार में शांत और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे. किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वे इतना बड़ा कदम उठा लेंगे.फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल, बिहार शरीफ भेज दिया गया है.

Next Post

JDU उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल ने किया नामांकन

Tue Oct 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email हाजीपुर पहुंचे अपना नामांकन करने वैशाली विधानसभा से JDU उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल. सिद्धार्थ पटेल ने अपने समर्थकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार सह DDC के समक्ष अपना नामांकन किया. नामांकन के बाद कार्यकर्ता,समर्थकों ने JDU उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल का फूल माला पहनाया. नामांकन […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें