
अररिया : JDU नेता राजीव रंजन ने कहा कि बिहार के लोग अब 90 के दसक में लौटना नहीं चाहते जहाँ सर्फ नरसंहार पलायन की स्थिति थी . उन्होंने कहा कि अगर वो लोग बिहार में क़ानून व्यवस्था की बात करते हैं तो उनलोगों को वह दौर भी याद कर लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार की सरकार ने बिहार में विकास की नई कहानी लिखी है. वहीं बिहार सरकार की पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने फारबिसगंज में मांस फैक्ट्री से प्रदुषण की स्थिति पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि यदि शिकायत मिलती है तो उसकी जाँच कर कार्रवाई जरूर की जाएगी.

