
पटना के सिविल कोर्ट को बम से उड़ने की मिली धमकी. मेल के जरिए कोर्ट को उड़ाने की मिली है धमकी. सूचना पर पीरबहोर थाने की पुलिस वरीय अधिकारी भी सिविल कोर्ट पहुंचे सभी जगह की ले रहे हैं तलाशी डॉग स्प्राइट की टीम भी सिविल कोर्ट पहुंची है. वह कोर्ट परिसर की तलाशी ले रही है.धमकी भरे मेल में लिखा गया है कि बिहार से तमिलनाडु आने वाले प्रवासी मजदूरों की बढ़ती संख्या से तमिलनाडु की स्थानीय जनसंख्या की संरचना प्रभावित हो रही है. मेल में यह भी दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर और न्यायाधीश के कक्ष में चार RDX IEDs लगाए गए हैं, इस कथित साजिश को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के सहयोग से अंजाम देने की बात कही गई है.मेल के जरिए धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कोर्ट के तीनों गेट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है. वहां से आने जाने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जा रही है. पार्किंग में भी खड़ी गाड़ियों की जांच चल रही है.गौरतलब है कि इससे पहले 5 जनवरी 2024 को पटना हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

