
पूर्णिया : पप्पू यादव ने कहा कि जिस देश में ट्यूट पर पंचायती होती हो और 4000 किलोमीटर दूर बैठकर सीज फायर करवाता हो उसे देश का भगवान ही मालिक है.जो ट्रंप दूसरों की कृपा पर चुनाव जीता हो वह हमारा भाग्य विधाता बन रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी सेना को जब फ्री हैंड किया गया तो फिर अंकुश लगाए क्यों ? भारत की जनता पीओके से कम पर समझौता नहीं कर रही थी और बीच में युद्ध विराम की घोषणा करना कहीं से जायज नहीं है इससे सैनिको का मनोबल कम होगा . पप्पू यादव ने कहा कि आज देश की जनता को इंदिरा गांधी जैसे नेता की जरूरत है . आज शाहबाज और मुनीर जैसे लोग हमें आंख दिख रहा है .जो आतंकवादियों को पलता है . आखिर क्या वजह है की आतंकवादी के समर्थन कर रही सरकार के सामने हम झुक गए . हमें ऐसा कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए था . उन्होंने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि अगर आपसे व्यवस्था नहीं चल रही है तो गृह मंत्री और रक्षा मंत्री जैसे पद हम लोग को दे देनी चाहिए.

