
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल जदयू में शामिल होंगे. इसके बाद वे पुरे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. नीतीश कुमार राज्य की कमान छोड़ अब राज्यसभा चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनके बेटे निशांत कुमार कल सक्रिय राजनीति में एंट्री ले रहे हैं. जदयू के बड़े हिस्से की मांग है कि पार्टी की कमान निशांत कुमार को सौंपी जाए.पार्टी का कमान अब निशांत कुमार संभालेंगे.केंद्रीय मंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन कुमार ने निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति लाने का आग्रह किया तो सभी सदस्यों ने इसका करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया.निशांत कुमार के नाम पर सभी ने मोहर लगा दिया .बैठक में सीएम नीतीश कुमार खुद मौजूद थे, तो स्वाभाविक रूप से निशांत के सक्रिय राजनीति में आने पर उन्होंने भी सहमति दे दी है .हलाकि बैठक में निशांत कुमार खुद उपस्थित नहीं थे. नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में जब आ जाएंगे तो पार्टी का नेतृत्व उन्हें सौपेंगा.

