
पप्पू यादव ने सीएम पद के लिए नीतीश के बेटे का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने का सभी गुण निशांत कुमार में है .उसी को मुख्यमंत्री बनना चाहिए .पप्पू यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के जिस नेता का नाम मीडिया में चलता है, वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनता. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बिहार से नहीं बल्कि दिल्ली से तय होता है.जिसे कोई नहीं जानता, अक्सर वही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता है. वहीं पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद नही छोड़ना चाहिए, क्योंकि जनता ने उन्हें जनादेश दिया है. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि वह पद छोड़ते हैं, तो उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए.इसके लिए निशांत कुमार सबसे अच्छा बिकल्प है .

