
सहरसा : सोनवर्षा कचहरी थाना अंतर्गत अमरपुर गांव में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता आँचल कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. आँचल की मौत रात करीब 10 बजे हुई, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने मृतका के मायके वालों को बिना सूचना दिए रात के अंधेरे में आनन फानन मे शव का दाह संस्कार करने की कोशिश की. मृतका के पति मिथलेश कुमार गांव में सेलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. देर रात मृतिका के शव को अमरपुर निवासी रामकुमार ठाकुर के खेत में जलाया जा रहा था, तभी अज्ञात ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.पुलिस के पहुंचते ही ससुराल पक्ष मौके से फरार हो गए.जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और मृतका के मायकेवालों को घटना की सूचना दे दी गई है.

